साध्वी की चेतावनी: निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो होगा आंदोलन, आईजी से लगाई न्याय की गुहार
बिलासपुर/रतनपुर। नगर पालिका अध्यक्ष पर लगाए गए गंभीर आरोपों के मामले में साध्वी ने अब पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है। आईजी को सौंपे गए आवेदन में उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
साध्वी ने आवेदन में कहा है कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अपने समर्थकों के साथ आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी। उनका कहना है कि न्याय में देरी होने से लोगों का विश्वास प्रभावित हो रहा है, इसलिए मामले की जल्द जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए।
गौरतलब है कि इससे पहले भी साध्वी ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) बिलासपुर को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि 3 जून 2026 को ग्राम फुलवारीपारा स्थित भैरव/हनुमान मंदिर परिसर में उनके साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार और अन्य गंभीर घटनाएं हुई थीं। इस मामले में उन्होंने संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।
अब आईजी कार्यालय पहुंचकर साध्वी ने एक बार फिर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग दोहराई है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और अब सभी की नजर पुलिस जांच और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

0 Comments