ब्रेकिंग न्यूज चारागाह के नाम पर 8 से 10 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का आरोप, जेसीबी से पेड़ों की कटाई जारी

  ब्रेकिंग न्यूज 

चारागाह के नाम पर 8 से 10 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का आरोप, जेसीबी से पेड़ों की कटाई जारी

रतनपुर से संतोष सोनी चिट्टू 




रतनपुर/बिलासपुर। चारागाह विकसित करने के नाम पर लगभग 10 एकड़ वन भूमि पर कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जेसीबी मशीनों की मदद से बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई और भूमि समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह भूमि वन विभाग के अधीन है, तो बिना वैधानिक अनुमति इस तरह की कार्रवाई गंभीर सवाल खड़े करती है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और जिम्मेदार विभागों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।




CG Voice Express News इस मामले पर संबंधित विभागों का पक्ष भी प्रकाशित करेगा। यदि कार्रवाई या आधिकारिक बयान आता है, तो खबर को अपडेट किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments