रतनपुर। धार्मिक नगरी रतनपुर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन में कहा गया है कि मानसून पूर्व मेंटेनेंस के नाम पर पूरे दिन बिजली बंद रखकर कार्य किया गया, लेकिन मानसून की शुरुआती बारिश और तेज हवा में ही व्यवस्था की पोल खुल गई। बीते दो दिनों में कई बार बिजली गुल होने से नगरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि रतनपुर में चारों दिशाओं में सब-स्टेशन बनने के बावजूद बिजली आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर स्मार्ट मीटर लागू करने और बिजली बिल बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उपभोक्ताओं से अधिक वसूली तो की जा रही है, लेकिन बदले में बेहतर सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
ज्ञापन में रेस्ट हाउस स्थित नए सब-स्टेशन की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग भी की गई है। कांग्रेस का आरोप है कि वहां बार-बार फॉल्ट आ रहे हैं और निरीक्षण करने पर अधिकांश उपकरण पुराने एवं अव्यवस्थित नजर आते हैं।
कांग्रेस ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि फीडर में निम्न गुणवत्ता (लो क्वालिटी) की सामग्री का उपयोग किया गया है। उनका दावा है कि एक फॉल्ट ठीक होते ही दूसरा फॉल्ट सामने आ जाता है, जिससे बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। पार्टी ने पूरे कार्य की तकनीकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण सामग्री लगाए जाने की मांग की है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर बिजली व्यवस्था
ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, समन्वयक शीतल जायसवाल, ब्लॉक सचिव संतोष सोनी 'चिट्टू', पार्षद सुनील अग्रवाल, रियाज अहमद खोखर, राकी अनुरागी, अभिषेक मिश्रा, कृष्ण साहू, जितेंद्र चंदेल, पार्षद पति संतोष सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा के भीतर समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

0 Comments