रतनपुर के दुल्हरा तालाब में चौकीदार की डूबने से मौत, सुबह तैरती मिली लाश


रतनपुर के दुल्हरा तालाब में चौकीदार की डूबने से मौत, सुबह तैरती मिली लाश

रतनपुर से संतोष सोनी चिट्टू 

बिलासपुर/रतनपुर। रतनपुर क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां दुल्हरा तालाब में एक चौकीदार की डूबने से मौत हो गई। आज सुबह तालाब में उसकी लाश तैरती हुई मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान परदेसी बियार, पिता नन्नी राम बियार, निवासी ग्राम पोलमी, थाना पाली, जिला कोरबा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परदेसी बियार रतनपुर स्थित दुल्हरा तालाब में चौकीदारी का काम करता था, साथ ही मछली पकड़ने का कार्य भी करता था।
स्थानीय लोगों ने सुबह तालाब में शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।
प्राथमिक तौर पर मामला डूबने का बताया जा रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments