राज्यपाल के नाम एनएसयूआई छात्रों का ज्ञापन छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग

राज्यपाल के नाम एनएसयूआई छात्रों का ज्ञापन छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग


 रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट 

रतनपुर....एनएसयूआई के प्रदेश सचिव राजा रावत के नेतृत्व में छात्रों ने आज शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर के प्राचार्य को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है, उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न महाविधालयों में छात्र/छात्राए है, विगत कई वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं कराए जाने के कारण छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारो का लगातार हनन हो रहा है । स्थिति छात्रों की आवाज दबाने का कार्य कर रही है, जिसे अब छात्र संगठन किसी भी स्थिति में स्वीकार करने को तैयार नहीं है, छात्र संघ चुनाव केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकार सम्मान और भागीदारी की बुनियाद है
 इसके माध्यम से छात्रों को नेतृत्व, जिम्मेदारी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का अनुभव प्राप्त होता है, वर्तमान में चुनाव नहीं होने से छात्रों की समस्याएं प्रभावी रूप से प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही है । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) द्वारा प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत छात्रों ने आज
 
यह ज्ञापन सौपा जिसमे प्रमुख मांगे -

1. प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की तत्काल बहाली की जाए ।
2. ⁠छात्र संघ चुनाव निष्पक्ष,पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से कराए जाए ।
3. ⁠चुनाव कार्यक्रम (तिथि एवं प्रक्रिया ) की शीघ्र घोषणा की जाए ।
4. ⁠छात्र हितों की रक्षा हेतु छात्र प्रतिनिधियों को अधिकार एवं मान्यता दी जाए ।
5. ⁠लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए छात्र संघ व्यवस्था की पुनः लागू किया जाए ।
 इन माँगो को लेकर आज राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया है और चेतावनी भी दी गई है की छात्र संघ चुनाव जल्द से जल्द बहाल की जाए अन्यथा छात्र संगठन अपने अधिकारो की लिए चरणबद्ध आंदोलन और उग्र प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । उक्त ज्ञापन में एनएसयूआई प्रदेश सचिव राजा रावत,मानस ताम्रकार, राघवेंद्र दुबे, आदित्य साहू, चिंटू कोशले,संस्कार राजपूत,प्रशांत जायसवाल, ओम ताम्रकार, वंश ताम्रकार सहित छात्र उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments