रमेन डेका का 1 अप्रैल को कोरबा–रतनपुर दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रमेन डेका का 1 अप्रैल को कोरबा–रतनपुर दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रतनपुर से संतोष सोनी चिट्टू 

बिलासपुर, 31 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 1 अप्रैल को कोरबा और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 7:30 बजे रायपुर स्थित लोक भवन से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे।
राज्यपाल सबसे पहले मुंगेली जिले के चंदखुरी विश्राम गृह पहुंचेंगे। इसके बाद वे सुबह 9 बजे कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप, बांकीमोंगरा के लिए रवाना होंगे। यहां वे प्रातः 11 बजे आयोजित “दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह” कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल दोपहर 12:30 बजे रतनपुर (बिलासपुर) स्थित विश्राम गृह के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां उनका आगमन दोपहर 1:30 बजे निर्धारित है।
इसके बाद वे दोपहर 2:30 बजे पुनः चंदखुरी (जिला मुंगेली) के लिए रवाना होंगे। चंदखुरी पहुंचकर अल्प विश्राम के बाद शाम 3:45 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 5 बजे लोक भवन, रायपुर पहुंचेंगे।
इस दौरे के दौरान राज्यपाल विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए आमजन से भी संवाद करेंगे।

Post a Comment

0 Comments