बिना लाइसेंस चालक की करतूत के बाद जुगाड़ की कोशिश, डेढ़ लाख में लाइसेंसधारी की तलाश

बिना लाइसेंस चालक की करतूत के बाद जुगाड़ की कोशिश, डेढ़ लाख में लाइसेंसधारी की तलाश

रतनपुर से संतोष सोनी चिट्टू 

बिलासपुर/रतनपुर। हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, अब मामले में नया मोड़ आता दिख रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति ने वाहन चलाते हुए दुर्घटना की, उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद अब मामले को संभालने के लिए लाइसेंसधारी व्यक्ति की तलाश की जा रही है, ताकि बीमा कंपनी से क्लेम लिया जा सके। चर्चा है कि इसके लिए कोटा क्षेत्र में जुगाड़ लगाया जा रहा है और लगभग डेढ़ लाख रुपये में लाइसेंसधारी व्यक्ति की व्यवस्था करने की बात सामने आ रही है।
सूत्रों के अनुसार दुर्घटना जिस वाहन से हुई, वह शिवपुर के पंच शिव राम पाव की बताई जा रही है। वहीं अब पूरे मामले को मैनेज करने की कोशिशों की चर्चा इलाके में तेजी से फैल रही है।
जानकारों का कहना है कि यदि दुर्घटना के समय वाहन चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होता है तो बीमा कंपनी क्लेम देने से इंकार कर सकती है। ऐसे में अब मामले को दूसरी दिशा देने की कोशिश की बात सामने आने से सवाल भी खड़े होने लगे हैं।
इधर हादसे में हुई मौत के बाद परिजनों में पहले से ही दुख और आक्रोश है, वहीं अब सामने आ रही इन चर्चाओं ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।

Post a Comment

0 Comments