03 साल से फरार दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस की बड़ी सफलता

03 साल से फरार दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस की बड़ी सफलता 


रतनपुर।चौकी बेलगहना थाना कोटा पुलिस ने 3 वर्षों से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था और पुलिस को चकमा दे रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अपराध क्रमांक 571/2023 धारा 376(2)(ढ) भा.द.वि. के तहत दर्ज मामले में आरोपी रामबली पटेल (36 वर्ष), निवासी करहीकछार को गिरफ्तार किया गया है।
पीड़िता ने 4 जुलाई 2023 को चौकी बेलगहना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि फरवरी 2023 से 19 जून 2023 के बीच आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना शुरू की, लेकिन आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया था।
पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी, लेकिन आरोपी के पास मोबाइल नहीं होने के कारण उसका लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो रहा था। इसी बीच 18 मार्च 2026 को बीट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया है और हैदराबाद भागने की तैयारी में है।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर टीम गठित की गई और तड़के आरोपी के घर दबिश दी गई। पुलिस ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया जब वह भागने के लिए सामान पैक कर चुका था।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह, सहायक उप निरीक्षक भरतलाल राठौर, प्रधान आरक्षक प्रफुल सिंह, आरक्षक कौशल बिंझवार, धीरज जायसवाल एवं ईश्वर नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि बीट प्रणाली और स्थानीय लोगों के सहयोग से ही लंबे समय से फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली 

Post a Comment

0 Comments