बर्बाद होता नगर रतनपुर: गांधी नगर की सड़क बनी मुसीबत, हर बारिश में उखड़ रही सड़क, जिम्मेदार मौन
रतनपुर से संतोष सोनी चिट्टू
रतनपुर। नगर के गांधी नगर क्षेत्र की सड़क हर बरसात में बदहाल हो जाती है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कई जिम्मेदार लोग गुजरते हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत तक नहीं कराई जा रही है।
बारिश के दौरान सड़क की हालत इतनी खराब हो जाती है कि दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार छोटी गाड़ियां गड्ढों में फंसकर असंतुलित हो जाती हैं और पलटने जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं। इससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो सड़क का स्थायी निर्माण कराया गया और न ही अस्थायी मरम्मत की गई। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत एवं निर्माण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
स्थानीय लोगों की मांग है कि गांधी नगर की जर्जर सड़क का तत्काल निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए, जिससे आम नागरिकों को राहत मिल सके।

0 Comments