रतनपुर से संतोष सोनी चिट्टू
रतनपुर।बिलासपुर। जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा H5N1) के मामलों की पुष्टि के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश में संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्र के 1 किलोमीटर दायरे को संक्रमित क्षेत्र (कंटेनमेंट ज़ोन) घोषित किया गया है, जबकि 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र को सर्विलांस ज़ोन बनाकर सतत निगरानी की जा रही है।
एक्शन प्लान पर तेजी से अमल
प्रशासन द्वारा Revised Action Plan 2021 के तहत तत्काल प्रभाव से कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं—
संक्रमित क्षेत्र में पक्षियों की कुलिंग (Culling)
प्रभावित इलाकों में सैनिटाइजेशन व कीटाणुनाशक छिड़काव
मृत पक्षियों का सुरक्षित निपटान (Disposal)
रेपिड रिस्पॉन्स टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई
पोल्ट्री फार्म पर विशेष निगरानी
पोल्ट्री फार्म में कार्यरत कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी। संदिग्ध लक्षण मिलने पर सैंपल लेकर जांच हेतु भेजा जाएगा और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही एहतियात के तौर पर एंटीवायरल दवाएं भी दी जाएंगी।
जनता के लिए जरूरी निर्देश
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि—
बीमार या मृत पक्षियों के संपर्क में आने से बचें
ऐसी किसी भी सूचना की तुरंत प्रशासन या पशु चिकित्सा विभाग को जानकारी दें
अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें
0 Comments