मेला का आनंद: थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय बच्चों संग झूले, कराया मुंह मीठा

मेला का आनंद: थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय बच्चों संग झूले, कराया मुंह मीठा


रतनपुर | बिलासपुर (छ.ग.)
स्थानीय मेले में उस समय अलग ही रौनक देखने को मिली, जब थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने बच्चों के साथ मेला का आनंद लिया। थाना प्रभारी ने न सिर्फ बच्चों के साथ झूले झूले, बल्कि उन्हें मिठाई खिलाकर मुंह मीठा भी कराया।
थाना प्रभारी को अपने बीच पाकर ग्रामीण बच्चे बेहद खुश नजर आए। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह देखते ही बनता था। इस आत्मीय व्यवहार से पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और अपनापन और मजबूत हुआ।
ग्रामीणों ने भी थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के इस सरल, मानवीय और बच्चों के प्रति स्नेहपूर्ण व्यवहार की सराहना की। मेले में यह दृश्य चर्चा का विषय बना रहा।
👉 पुलिस का यह रूप बच्चों और समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments