वन क्षेत्र रक्षक पर शराबी युवकों का हमला, शासकीय कार्य में बाध दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

वन क्षेत्र रक्षक पर शराबी युवकों का हमला, शासकीय कार्य में बाधा
दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

रतनपुर | बिलासपुर (छ.ग.)
वन विभाग के क्षेत्र रक्षक पर शराब के नशे में धुत युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। प्रार्थी कृपानंद जांगड़े पिता लखन जांगड़े, उम्र 34 वर्ष, जो कि वन क्षेत्र रक्षक के पद पर पदस्थ हैं, ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र रक्षक कृपानंद जांगड़े वन परियोजना परिक्षेत्र भैंसाझार में गश्त पर थे। इसी दौरान बीच रास्ते में एक कार खड़ी कर मार्ग अवरुद्ध किए हुए अज्ञात चार लोग शराब पी रहे थे। जब क्षेत्र रक्षक ने उन्हें रास्ता हटाने को कहा, तो आरोपियों ने “बहुत बड़ा पुलिस बनता है” कहते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाली और हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। सभी आरोपी शराब के नशे में थे। मारपीट के कारण क्षेत्र रक्षक को चोटें आई हैं।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 86/26 के तहत धारा 296, 126(2), 121(1), 132, 351(2), 3, 5 BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
दो आरोपी हिरासत में
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है—
बीरबल यादव पिता लक्ष्मण यादव, उम्र 37 वर्ष, निवासी मौहारखार, थाना कोटा
राजा यादव पिता रामरतन यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम दूरपा, थाना बाराद्वार, जिला जांजगीर-चांपा
दो अन्य आरोपियों की तलाश
पुलिस द्वारा घटना में शामिल दो अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। थाना रतनपुर पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शासकीय कर्मचारी पर हमला और वन क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने की यह घटना बेहद गंभीर मानी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments