होली पर अवैध शराब नहीं बिकने देगी थाना रतनपुर,
110 पाव देशी प्लेन शराब व मोटरसाइकिल जब्त
आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत भेजा गया जेल
थाना रतनपुर पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन शराब कोचिये को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 110 पाव देशी प्लेन शराब कुल 19.800 लीटर, जिसकी कीमत लगभग 8,800 रुपये आंकी गई है, बरामद की है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम संदीप कश्यप पिता सियाराम कश्यप, उम्र 34 वर्ष, निवासी हरनमुड़ी थाना पाली जिला कोरबा (छ.ग.) है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिले में अवैध नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में दिनांक 15/02/2026 को पुलिस टीम द्वारा रेड कार्रवाई की गई।
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम जाली की ओर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में भारी मात्रा में देशी शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम जाली मेन रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध शराब बरामद हुई।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्रउपुअ आकाश चौधरी, प्रधान आरक्षक कौशल खूटे, आरक्षक बिजेन्द्र रात्रे एवं संजय यादव का विशेष योगदान रहा।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा अवैध शराब बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को
0 Comments