नाबालिक से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार रतनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

नाबालिक से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रतनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई


संतोष सोनी चिट्टू 

रतनपुर पुलिस ने नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला बालिका से जुड़े गंभीर अपराध का होने के कारण पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 14/02/2026 को ग्राम मरहीकॉपा (थाना कोटा) निवासी पीड़िता अपने मौसी के घर ग्राम सेमरा आई हुई थी। वह किराना दुकान से सामान लेने गई थी। दुकान से वापस लौटते समय सेमरा निवासी अनुराग जायसवाल (उम्र 20 वर्ष) ने पीड़िता से मोबाइल नंबर मांगा।
पीड़िता द्वारा मना करने पर आरोपी ने जबरदस्ती उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में मामला दर्ज कर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। घटना के बाद से आरोपी अपने घर से फरार था। सूचना मिलने पर कि आरोपी वापस घर आया है, पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
 गिरफ्तार आरोपी:
अनुराग जायसवाल
पिता – राजेन्द्र जायसवाल
उम्र – 20 वर्ष
निवासी – सेमरा (चपोरा), थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सउनि पवन सिंह एवं आरक्षक बिजेंद्र रात्रे का विशेष योगदान रहा।
रतनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बालिकाओं से जुड़े अपराधों में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments