*रतनपुर*। छत्तीसगढ़ कहरा समाज द्वारा आयोजित सामाजिक सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह जिला मुख्यालय जांजगीर के ऑडिटोरियम भवन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री व्यास कश्यप जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ कहरा समाज के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री मुकेश कुमार राकेश जी ने की।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में छत्तीसगढ़ मछुआ महासंघ के अध्यक्ष श्री देवव्रत आदित्य, श्रीमती गायत्री गायग्वाल, राष्ट्रीय मछुवारा संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेश कुमार सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के अध्यक्ष श्री देव कुमार आदित्य, छत्तीसगढ़ कहरा समाज युवा संगठन के अध्यक्ष श्री नवीन दीवार, छत्तीसगढ़ मछुआ महासंघ युवा प्रभाग के अध्यक्ष श्री संतोष मल्हार एवं छत्तीसगढ़ मल्लाह समाज के प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक श्री व्यास कश्यप द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार राकेश एवं महासचिव श्री हरिहर आदित्य को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही उपाध्यक्ष श्री गेंद लाल कटकवार, संरक्षक श्री राम गोपाल कहरा, श्री गोरेलाल आदित्य, श्री दाताराम आदित्य, कोषाध्यक्ष श्री कमल जलतारे, सचिव श्री अशोक आदित्य, श्री खिलावन आदित्य, सहसचिव श्री भारत लाल कहरा, श्री बलराम आदित्य, संगठन सचिव श्री जगदीश प्रसाद आदित्य, श्री जागेश्वर कहरा, श्री रामकिशन आदित्य, मीडिया प्रभारी श्री शिव मोहन बघेल एवं श्री रवि शंकर कटकवार को सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री डी. एल. कटकवार द्वारा शपथ दिलाई गई। वहीं समस्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों को डॉ. प्रमोद आदित्य द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार राकेश ने समाजजनों से संगठित रहने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की अपील की।
मुख्य अतिथि विधायक श्री व्यास कश्यप ने समाज को सामाजिक उत्थान, राजनीतिक भागीदारी व आर्थिक विकास की बात कही तथा कहरा समाज के सामुदायिक भवन निर्माण हेतु विधायक निधि से 20 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की, जिस पर उपस्थित समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।
कार्यक्रम में समाज के बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। सम्मेलन में कहरा समाज के साथ-साथ धीवर, केवट एवं मल्लाह समाज के लोग छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शामिल हुए।
मंच संचालन अधिवक्ता श्री लखेश्वर कहरा एवं श्री दीपक आदित्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री किसन आदित्य (विधायक प्रतिनिधि), श्री बिहारी लाल कटकवार, श्री गुड्डू कहरा, श्री पंकज कहरा, श्री पुनीलाल कटकवार, श्री महादेव कटकवार, श्रीमती जमुना देवी श्रीमोर, श्री भारत लाल धीवर, श्री बी. एस. निषाद, श्री सत्यनारायण जलतारे, श्री चित्रसेन, श्री दिनेश माधुरी आदित्य, श्री श्याम लाल राकेश, श्री केशव कटकवार, श्री अनुभव राकेश, श्री राम भरोस आदित्य, श्री सनत आदित्य, श्री भरत लाल राकेश, श्री चंद्र प्रकाश आदित्य, श्री रेवती रमण आदित्य, श्री मोहनलाल राकेश, श्री राखी लाल कटकवार, श्री रामशरण कहरा, श्री किरण आदित्य, श्री मुकेश कटकवार, श्री सतीश श्रीमोर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
0 Comments