सिल्ली मोड़ पर मिली एक माह की अज्ञात बच्ची, बाल-बाल बची मासूम की जान

रतनपुर से संतोष सोनी चिट्टू 



रतनपुर। सिल्ली मोड़ के पास शनिवार सुबह 6 45 बजे, करीब एक माह की अज्ञात मासूम बच्ची मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। बताया जा रहा है कि बच्ची फिलहाल स्वस्थ है।

पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई के बाद बच्ची को बिलासपुर सिम्स में भेजा गया, जहां उसकी देखरेख और आगे की आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है। मासूम को किसने और किन परिस्थितियों में यहां छोड़ा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

आखिर कौन छोड़ गया मासूम को?

करीब एक माह की बच्ची को इस तरह अकेला छोड़ना कई सवाल खड़े कर रहा है। आखिर वह कौन है जिसने इस मासूम को जन्म दिया? क्या मजबूरी इतनी बड़ी थी कि मां-बाप को अपनी नन्ही बच्ची से अलग होना पड़ा? या फिर किसी ने बच्ची को जानबूझकर यहां छोड़ दिया?

मासूम की हालत देखकर लोगों के मन में एक ही सवाल उठ रहा है—क्या बच्ची को छोड़ते समय उसके मां-बाप का दिल नहीं कांपा होगा?



बच्ची फिलहाल स्वस्थ बताई जा रही है, लेकिन उसे इस हालत में छोड़ने के पीछे की असली वजह सामने आना बेहद जरूरी है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।

Post a Comment

0 Comments