रतनपुर। हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर इस वर्ष 19 मार्च 2026 (विक्रम संवत 2083) को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रथम महाबैठक का आयोजन 01 मार्च 2026, दिन रविवार को शाम 5 बजे पंडरीनाथ मंदिर, बड़ी बाजार रतनपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.) में रखा गया है।
हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति, रतनपुर द्वारा समस्त सनातनी समाज से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है। बैठक में शोभायात्रा की रूपरेखा, जिम्मेदारियों का निर्धारण, प्रचार-प्रसार, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हिन्दू नववर्ष के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी नगर में उत्साह और श्रद्धा के साथ भव्य आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, धर्म ध्वज, भजन-कीर्तन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता रहेगी।
आयोजन समिति ने नगरवासियों से अपील की है कि वे बैठक में सादर आमंत्रित होकर अपने सुझाव दें और हिन्दू नववर्ष उत्सव को ऐतिहासिक बनाने में सहयोग प्रदान करें।
0 Comments