रतनपुर। नगर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और अनियंत्रित तेज़ रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए रतनपुर पुलिस ने प्रभावी पहल की है। थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के पदभार संभालने के बाद से ही नगर में यातायात व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ी है। इसी क्रम में उनके निर्देशन में सात प्रमुख स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनवाए गए हैं।
इन प्रमुख स्थानों पर बने स्पीड ब्रेकर
भैरव मंदिर मार्ग
शनिचरी चौक
महामाया चौक (कोटा रोड के तीनों ओर)
इन व्यस्त मार्गों पर तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। विशेषकर त्योहारों के दौरान हालात अधिक चिंताजनक हो जाते हैं। होली जैसे पर्व पर कम उम्र के युवाओं द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी के आने के बाद नशे पर भी लगाम
थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के कार्यभार ग्रहण करने के बाद से नगर में नशे के खिलाफ अभियान तेज हुआ है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्रवाई, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग और रात में गश्त बढ़ाई गई है। इसके अलावा तेज आवाज़ और अमानक साइलेंसर लगे वाहनों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
जनप्रतिनिधियों व नागरिकों की मांग पर कदम
स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने पुलिस से तेज़ रफ्तार और नशे में वाहन चलाने वालों पर नियंत्रण की मांग की थी। पुलिस की इस पहल को नगरवासियों ने सकारात्मक और सराहनीय कदम बताया है।
सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर रतनपुर पुलिस की यह सक्रियता नगर में अनुशासन और सुरक्षा का संदेश दे रही है।
0 Comments