नाचने के विवाद में खूनी झड़प: गढ़वट में बारातियों और ग्रामीण युवकों में मारपीट, एक घायल, रतनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई 2 आरोपी गिरफ्तार डीजे जप्त
रतनपुर | बिलासपुर (छ.ग.)
ग्राम गढ़वट में बारात के दौरान नाचने को लेकर बारातियों और गांव के युवकों के बीच देर रात जमकर विवाद हो गया। यह घटना रात्रि लगभग 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। देखते ही देखते मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें एक युवक को किसी धारदार हथियार से बांह और कमर में गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही थाना रतनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी किए जाने की बात पुलिस द्वारा कही गई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0 Comments