भाजपा युवा मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी: ज्ञानेन्द्र कश्यप बने जिला उपाध्यक्ष (ग्रामीण), नगर में भव्य स्वागत

भाजपा युवा मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी: ज्ञानेन्द्र कश्यप बने जिला उपाध्यक्ष (ग्रामीण), नगर में भव्य स्वागत

रतनपुर। नगर के युवा समाजसेवी ज्ञानेन्द्र कश्यप को भारतीय जनता युवा मोर्चा में बिलासपुर जिला उपाध्यक्ष (ग्रामीण) नियुक्त किए जाने पर पूरे नगर में हर्ष का माहौल है। जैसे ही नियुक्ति की घोषणा हुई, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।
ज्ञानेन्द्र कश्यप की नियुक्ति भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिलासपुर जिला (ग्रामीण) इकाई में उपाध्यक्ष पद पर की गई है। इस अवसर पर रतनपुर में उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि ज्ञानेन्द्र कश्यप लंबे समय से संगठन के प्रति सक्रिय और समर्पित रहे हैं। युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और सामाजिक गतिविधियों में निरंतर भागीदारी को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र में युवा मोर्चा की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और युवाओं की आवाज़ को मजबूती मिलेगी।
ज्ञानेन्द्र कश्यप ने इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
नगरवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह नियुक्ति रतनपुर के लिए गौरव का विषय है।

Post a Comment

0 Comments