रतनपुर आदिवासी मेला: अपेक्षा से कम रही भीड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम बने बड़ी वजह

रतनपुर आदिवासी मेला: अपेक्षा से कम रही भीड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम बने बड़ी वजह

रतनपुर | बिलासपुर (छ.ग.)
रतनपुर में आयोजित आदिवासी मेला का कार्यक्रम संपन्न तो हुआ, लेकिन मेले में अपेक्षित भीड़ नजर नहीं आई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए,

 जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता तय होने के बावजूद कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। उनकी अनुपस्थिति में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कार्यक्रम में शिरकत की।
मेला परिसर में सीमित संख्या में लोग ही पहुंचे, जिससे आयोजन की भव्यता फीकी नजर आई। स्थानीय नागरिकों और दर्शकों का कहना है कि भीड़ कम रहने का प्रमुख कारण सांस्कृतिक कार्यक्रमों का केवल लोकल स्तर तक सीमित रहना रहा। किसी बड़े या प्रसिद्ध सांस्कृतिक दल की प्रस्तुति न होने से आसपास के क्षेत्रों से दर्शक आकर्षित नहीं हो सके।
इसके साथ ही प्रचार-प्रसार की कमी भी चर्चा में रही। लोगों का मानना है कि यदि क्षेत्रीय के साथ-साथ राज्य या बाहरी कलाकारों को मौका दिया जाता, तो मेले में भीड़ और उत्साह दोनों देखने को मिलते।
हालांकि मंच से अतिथियों ने आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और मेलों के संरक्षण की बात कही तथा भविष्य में ऐसे आयोजनों को और बेहतर एवं भव्य बनाने का आश्वासन दिया।
कुल मिलाकर रतनपुर आदिवासी मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन कम भीड़ और सीमित सांस्कृतिक आकर्षण आयोजकों के लिए आत्ममंथन का विषय बन गया है।

Post a Comment

0 Comments