रतनपुर पुलिस एक्शन मोड में – TI निलेश पाण्डेय की सक्रियता के बीच महिला IPS की सख्ती से बढ़ी धरपकड़


रतनपुर पुलिस एक्शन मोड में – TI निलेश पाण्डेय की सक्रियता के बीच महिला IPS की सख्ती से बढ़ी धरपकड़

रतनपुर में महिला IPS की एंट्री से मचा हड़कंप, धरपकड़ तेज – किसी की सिफारिश नहीं, सीधे कार्रवाई
रतनपुर। रतनपुर थाना में प्रशिक्षु महिला IPS अधिकारी अंकिता जैन के कार्यभार संभालते ही पुलिस की कार्यशैली में जबरदस्त सख्ती देखने को मिल रही है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने साफ संकेत दे दिए हैं कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
सूत्रों के अनुसार महिला IPS के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान तेज कर दिया गया है। जुआ-सट्टा, अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी कामों में लिप्त लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खास बात यह है कि कार्रवाई के दौरान न किसी नेता की सिफारिश सुनी जा रही है और न ही किसी प्रकार की रियायत दी जा रही है, सीधे कानून के अनुसार कार्रवाई हो रही है।
हालांकि रतनपुर थाना प्रभारी टीआई निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में भी पहले से ही अपराधियों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही थी। उनके कार्यकाल में पुलिस और जनता के बीच बेहतर जुड़ाव देखने को मिला और कई मामलों में त्वरित कार्रवाई से पुलिस की सक्रियता की सराहना भी हुई।
अब महिला IPS अधिकारी के आने से पुलिस टीम और ज्यादा सक्रिय नजर आ रही है। लगातार हो रही कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम जनता में कानून व्यवस्था को लेकर भरोसा और मजबूत हुआ है।

Post a Comment

0 Comments