रतनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कार-मोबाइल व नगदी बरामद
रतनपुर | बिलासपुर (छ.ग.)
थाना रतनपुर पुलिस ने नेशनल हाईवे-130 पर हाईवे किंग ढाबा के पास हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट में प्रयुक्त 02 कार, 04 नग मोबाइल फोन तथा 8,000 रुपये नगद बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01 फरवरी 2026 को रात करीब 3:35 बजे प्रार्थी विजय कुमार (48 वर्ष), निवासी दीपका, जिला कोरबा अपने रिश्तेदारों के साथ कार क्रमांक CG 19 AE 3400 से बिलासपुर क्षेत्र में एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान रतनपुर के पहले थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-130 पर हाईवे किंग ढाबा के पास अज्ञात आरोपियों ने उनकी कार को रोककर लाठी-डंडों से हमला किया और जबरन 2.5 लाख रुपये नकद, 03 मोबाइल फोन एवं अन्य सामान लूटकर फरार हो गए।
घटना की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 76/26, धारा 126(2), 309(4), 3, 5 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में लूट की रकम में से 2,28,000 रुपये (100% बरामदगी), घटना में प्रयुक्त 02 कार एवं 04 मोबाइल फोन जब्त किए गए। चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिलासपुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रतनपुर के मार्गदर्शन में थाना रतनपुर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि हाईवे पर अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0 Comments