रतनपुर से संतोष सोनी चिट्टू
रतनपुर।बिलासपुर। हाल ही में बिलासपुर में हुई बड़ी आपराधिक घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने विशेष बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। यह बैठक जिला पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी, जिसमें सुरक्षा और सतर्कता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
एसोसिएशन द्वारा जारी पत्र के अनुसार, जिले के सभी सराफा व्यापारी एवं सदस्यगणों की उपस्थिति अति-आवश्यक एवं अनिवार्य बताई गई है। बैठक में हालिया घटनाओं के मद्देनज़र सुरक्षा उपायों, बचाव के तरीकों तथा पुलिस प्रशासन द्वारा दिए जाने वाले दिशा-निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि बैठक में उपस्थित एवं अनुपस्थित सदस्यों का विशेष रूप से रजिस्टर में संज्ञान लिया जाएगा।
बैठक का विवरण इस प्रकार है —
दिनांक: 25 फरवरी 2026 (बुधवार)
समय: दोपहर 03:29 बजे
स्थान: “चेतना भवन”, बिलासागुड़ी, पुलिस लाइन, मसांगंज, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
एसोसिएशन ने यह भी बताया कि हालिया घटना के आरोपियों को बिलासपुर पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके लिए बैठक से पूर्व पुलिस प्रशासन का सम्मान भी किया जाएगा।
बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने सभी व्यापारियों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।
0 Comments