बिलासपुर में महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूट कांड: अंतरराज्यीय गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार

बिलासपुर में महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूट कांड: अंतरराज्यीय गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार

रतनपुर से संतोष सोनी चिट्टू 

रतनपुर। बिलासपुर शहर के चर्चित महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूट कांड में बिलासपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की शत-प्रतिशत मशरूका, नगदी, हथियार और तीन चारपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस की टेक्निकल व लोकल इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
घटना 17 फरवरी 2026 की रात की है, जब महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी दुकान बंद कर सोने के आभूषण अपनी कार से घर ले जा रहे थे। अंधा मोड़ के पास आरोपियों ने ईको कार से टक्कर मारकर उन्हें रोका, देशी कट्टा दिखाकर पिस्टल की बट और हथौड़ी से प्राणघातक हमला किया और करीब 2 किलो से अधिक सोना, फाइन गोल्ड, नगदी व कार लूटकर फरार हो गए।
अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ के आरोपियों से मिलकर बना था। घटना के बाद आरोपी उत्तरप्रदेश की ओर भाग रहे थे, जिन्हें थाना अहरौरा, जिला मिर्जापुर (उ.प्र.) पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए—
18 दिसंबर 2025 को दयालबंद निवासी कारोबारी बंधु मौर्य की हत्या की सुपारी लेकर असफल प्रयास।
19 दिसंबर 2025 को होटल कारोबारी “निटी समोसा” से लूट का असफल प्रयास।
सदर बाजार लाइन स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में त्यौहार के दौरान सेंधमारी की साजिश।
प्रॉपर्टी विवाद में 25 लाख की सुपारी देकर हत्या की साजिश रची गई थी।
गिरफ्तार आरोपी
विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति (अनूपपुर, म.प्र.)
करीम खान (बरेली, उ.प्र.)
विजय लाम्बा (पूर्वी दिल्ली)
मोनू उर्फ राहुल उर्फ गुडवा (नोएडा)
इरफान अली (सीपत, बिलासपुर)
नारद उर्फ सुमित श्रीवास (बिलासपुर)
राजू सोनकर (बिलासपुर)
बरामद संपत्ति
₹5,33,000 नगद
2 किलो से अधिक सोना व आभूषण
06 धारदार चाकू
01 देशी कट्टा व 01 जिंदा कारतूस
06 मोबाइल फोन
01 मारुति ईको कार
01 रेनॉल्ट क्विड कार
01 महिंद्रा स्कॉर्पियो
पुलिस की बड़ी सफलता
प्रकरण थाना सरकण्डा में अपराध क्रमांक 219/2026 सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज है। साइबर सेल, डॉग स्क्वायड, एफएसएल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, टेक्निकल एनालिसिस और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों को ट्रैक किया।
पूरे ऑपरेशन की सराहना करते हुए पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा टीम को नगद इनाम की घोषणा की गई है।
यह कार्रवाई बिलासपुर पुलिस की सतर्कता और त्वरित रणनीति का बड़ा उदाहरण मानी जा रही है। शहर में सक्रिय अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि कानून से बचना संभव नहीं।

Post a Comment

0 Comments