वार्ड क्रमांक 08 भेड़िमूड़ा में सुपोषण चौपाल का आयोजन, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और शिशुओं का अन्नप्राशन संपन्न

वार्ड क्रमांक 08 भेड़िमूड़ा में सुपोषण चौपाल का आयोजन, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और शिशुओं का अन्नप्राशन संपन्न

रतनपुर से संतोष सोनी चिट्टू 

रतनपुर।वार्ड क्रमांक 08 भेड़िमूड़ा, रतनपुर में सुपोषण चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 7 माह की गर्भवती बहनों की पारंपरिक विधि से गोद भराई की गई तथा 6 माह के शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। इस अवसर पर न्योता भोजन का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वार्ड की माताएं एवं नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम में लवकुश कश्यप (अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद रतनपुर) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही वार्ड पार्षद पुष्पकांत कश्यप ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। अतिथियों ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सुपोषण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती दुर्गा सिंह राजपूत द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के पोषण, स्वास्थ्य एवं देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।

Post a Comment

0 Comments