रतनपुर। बिलासपुर।कांकेर धर्मांतरण घटना के विरोध में आज पूरे छत्तीसगढ़ में सराफा बंद

रतनपुर। बिलासपुर।
कांकेर धर्मांतरण घटना के विरोध में आज पूरे छत्तीसगढ़ में सराफा बंद

कांकेर जिले में सामने आई धर्मांतरण की घटना को लेकर बिलासपुर सराफा एसोसिएशन एवं छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के आह्वान पर आज 24 दिसंबर 2025 को पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में सराफा प्रतिष्ठान बंद रखे गए। सराफा कारोबारियों ने एकजुट होकर इस घटना की घोर निंदा की और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।
एसोसिएशन के निर्देशानुसार राज्यभर के विभिन्न शहरों में सराफा व्यापारी एकत्र हुए और अपने-अपने क्षेत्र के कलेक्टर एवं एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और प्रशासन व सरकार इस विषय पर गंभीरता से ठोस कदम उठाए।
सराफा एसोसिएशन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सराफा कारोबारी जागरूक नागरिक हैं और सामाजिक सौहार्द व कानून व्यवस्था के पक्षधर हैं। इसी भावना के तहत आज पूर्ण सराफा बंद रखकर अपनी आवाज़ शासन-प्रशासन तक पहुंचाई गई।
बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने सभी सराफा व्यापारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित रहा।
अध्यक्ष: कमल सोनी
महासचिव: श्रीकांत पाण्डेय
— CG Voice Express News

Post a Comment

0 Comments