रतनपुर।तखतपुर | 26 दिसंबर 2025
थाना तखतपुर क्षेत्र में एक किराना दुकान से बीड़ी, सिगरेट और गुटखा चोरी करने वाले शौकीन चोर को तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी की नशे की चाह आखिरकार उसे सीधे सलाखों के पीछे ले गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजेश कुमार साहू पिता स्व. दुजराम (उम्र 43 वर्ष), निवासी ग्राम जरौंधा, थाना तखतपुर में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 25 दिसंबर 2025 की दरम्यानी रात अज्ञात चोर ने उसकी साहू किराना दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे बीड़ी, सिगरेट व पान मसाला के करीब 45 से 50 पैकेट चोरी कर ले गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तखतपुर में धारा 331(4), 305 BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की सूचना तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को दी गई, जिनके मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही बुधराम जगत पिता भुवन सिंह जगत (उम्र 37 वर्ष), निवासी ग्राम अमने, थाना कोटा, जिला बिलासपुर को पकड़कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी किए गए सामान में से कुछ शनिचरी, बिलासपुर में ग्राहकों को बेचकर उसने पैसे खर्च कर दिए।
आरोपी की निशानदेही पर शेष बचे चोरी के सामान को पुलिस ने जप्त किया, जिसमें—
15 पैकेट राजश्री गुटखा, 15 पैकेट विमल गुटखा (केपी हित), 01 पुड़ा जयंती बीड़ी, 05 कट्टा सोल्जर बीड़ी एवं 05 पैकेट चार्म्स सिगरेट, कुल कीमत लगभग 5000 रुपये बताई गई है।
पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों में संतोष और अपराधियों में डर का माहौल देखा जा रहा है।
0 Comments