रतनपुर में पल्स पोलियो अभियान: 50 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

रतनपुर में पल्स पोलियो अभियान: 50 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

रतनपुर से संतोष सोनी चिट्टू 

रतनपुर। आज 21 दिसंबर को पूरे भारत के साथ रतनपुर क्षेत्र में भी पल्स पोलियो अभियान आयोजित किया गया है। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है।
रतनपुर शहरी क्षेत्र में 33,892 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 16,498 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रकार रतनपुर क्षेत्र में कुल 40 बूथों पर लगभग 50,390 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी।
आज सुबह वार्ड क्रमांक 4 सोनारपारा  5 रानीपारा में सुबह 8:00 बजे से बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दिरून निशा ने वार्ड नंबर 5 रानीपारा के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र लाकर पल्स पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।
इस संबंध में डॉ. विजय चंदेल ने बताया कि 22 एवं 23 दिसंबर को ऐसे बच्चों को, जो किसी कारणवश 21 दिसंबर को पोलियो ड्रॉप नहीं ले पाए हैं, स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की दो बूंद पिलाएंगी। माइक्रो प्लान के अनुसार हर घर तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को सफल बनाने में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

Post a Comment

0 Comments