मस्तूरी शूटआउट का पर्दाफाश — नकाबपोश हमलावरों पर बिलासपुर पुलिस का बड़ा प्रहार!


मस्तूरी शूटआउट का पर्दाफाश — नकाबपोश हमलावरों पर बिलासपुर पुलिस का बड़ा प्रहार!

रतनपुर।बिलासपुर, 29 अक्टूबर 2025।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस ने मस्तूरी गोलीकांड के आरोपियों को गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा किया है।
आपसी रंजिश और इलाके में वर्चस्व की लड़ाई के चलते इस गोलीकांड की पूरी साजिश रची गई थी।


पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देशी पिस्टल, कट्टा, कारतूस व मोबाइल फोन बरामद किए हैं।


ऐसे पहुंची पुलिस हमलावरों तक

ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) और थाना मस्तूरी की संयुक्त टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अज्ञात नकाबपोश हमलावरों की पहचान की।
कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए टीम ने शूटआउट की साजिश में शामिल सभी आरोपियों को दबोच लिया।



गिरफ्तार आरोपी

 विश्वजीत अनंत पिता स्व. बलराम अनंत (29 वर्ष) निवासी ग्राम मोहतरा
 अरमान उर्फ बलमजीत अनंत पिता स्व. बलराम अनंत (29 वर्ष)
 चाहत उर्फ विक्रमजीत अनंत (19 वर्ष)
मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ नफीस पिता मोहम्मद मुख्तार (29 वर्ष) निवासी भारतीय नगर
 मोहम्मद मतीन उर्फ मॉन्टू पिता मोहम्मद मुख्तार (22 वर्ष) निवासी कोनी
 दो विधि से संघर्षरत किशोर

जप्त सामग्री:
देशी पिस्टल 2 नग, देशी कट्टा 1 नग, 5 मैगजीन, 4 जिंदा कारतूस, 13 खाली खोखे, 10 बुलेट और 5 मोबाइल फोन।


विवाद और गोलीकांड की पृष्ठभूमि

मस्तूरी निवासी नितेश सिंह और विश्वजीत अनंत के बीच जमीन के सौदे और राजनीतिक वर्चस्व को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
दोनों पक्षों के बीच पहले भी मस्तूरी और सिविल लाइन थानों में कई बार अपराध दर्ज हो चुके हैं।

आरोपी विश्वजीत ने अपने भाई और साथियों के साथ मिलकर नितेश सिंह को मारने की साजिश रची
उसने पहले 25 अक्टूबर को वारदात की कोशिश की, लेकिन योजना असफल रही।
इसके बाद 28 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे आरोपी दो मोटरसाइकिलों से पहुंचे और मेन रोड मस्तूरी में नितेश सिंह व उसके साथियों पर फायरिंग शुरू कर दी

गोलियों की बौछार में राजू सिंह और चन्द्रभान सिंह गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी विश्वजीत अनंत को तारकेश्वर पाटले ने 1 लाख रुपये दिए थे, जो उसने अपने साथियों में बांटे थे।


एसएसपी बोले — वर्चस्व की लड़ाई में कानून को चुनौती, अब मिलेगी सख्त सजा

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि यह घटना क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित करने की आपराधिक मानसिकता का नतीजा है।
पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया है।
अन्य संभावित आरोपियों की भी भूमिका की जांच जारी है और सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


कानूनी धाराएं

थाना मस्तूरी में अपराध क्र. 736/25, धारा 109, 3(5) बी.एन.एस. व 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


बिलासपुर पुलिस की यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि अपराधी चाहे कितने भी चालाक या नकाबपोश क्यों न हों, पुलिस की नजर से बच नहीं सकते।


 “CG Voice Express News” 


Post a Comment

0 Comments