चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या — कोटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार और भेजा गया जेल
रतनपुर से संतोष सोनी चिट्टू
कोटा। ग्राम शिवतराई में एक व्यक्ति ने चरित्र शंका को लेकर अपनी पत्नी की निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी। घटना के बाद कोटा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह जघन्य अपराध 22 अक्टूबर 2025 की शाम घटित हुआ था। आरोपी राजेश कुमार मरावी (40 वर्ष), निवासी शिवतराई, अपनी पत्नी नांदबाई मरावी के साथ चरित्र संबंधी शंका को लेकर झगड़ रहा था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने टंगिया से हमला कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल महिला को उपचार के लिए डी.के.एस. अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान 25 अक्टूबर 2025 को उसकी मृत्यु हो गई।
मृतका के पिता रामचरण पोर्ते ने कोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत अपराध पंजीबद्ध कर धारा 295, 351(1), 115(2) बी.एन.एस. के तहत मामला कायम किया। आगे विवेचना में धारा 103(1) बी.एन.एस. भी जोड़ी गई।
कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश कुमार मरावी पिता चैतराम मरावी को गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त टंगिया एवं चाकू जब्त किए।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस की प्रशंसा
थाना कोटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि पुलिस की फुर्ती और सख्ती से अपराधियों में भय
CG Voice Express News
0 Comments