CCTV के जाल में फंसे बैंक चोर, थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय की रणनीति से 5 शातिर गिरफ्तार

 CCTV के जाल में फंसे बैंक चोर, थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय की रणनीति से 5 शातिर गिरफ्तार

रतनपुर से संतोष सोनी चिट्टू 



रतनपुर/बिलासपुर। थाना रतनपुर पुलिस ने बेलतरा स्थित ग्रामीण बैंक एवं एटीएम में सेंध लगाकर चोरी और तोड़फोड़ करने वाले पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार 4 जुलाई की रात बैंक में सेंध लगाकर चोरों ने पीछे की दीवार तोड़ी, बैंक का राउटर और स्टेबलाइजर चोरी कर लिया तथा एटीएम और लॉकर को धारदार गैंती व टंगिया से तोड़कर चोरी का प्रयास किया। घटना की जानकारी 6 जुलाई को बैंक खुलने पर मिली, जिसके बाद शाखा प्रबंधक ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई।



मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू कराई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिरों को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान मुख्य आरोपी सुमेष कश्यप उर्फ सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने चार साथियों के साथ वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया स्टेबलाइजर, राउटर, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, बैंक की दीवार, एटीएम और लॉकर तोड़ने में इस्तेमाल की गई लोहे की गैंती और टंगिया बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी

सुमेष कश्यप उर्फ सोनू (29), नेवसा

सूरज कुमार विश्वकर्मा (26), गिधौरी

नवीन कुमार बैसवाड़े (28), नेवसा

खिकराम खैरवार उर्फ विक्की (25), गिधौरी

प्रकाश यादव उर्फ बौना (19), गिधौरी



थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय की त्वरित रणनीति, सटीक विवेचना और पुलिस टीम की सतर्कता के चलते बैंक चोरी जैसी गंभीर वारदात का जल्द खुलासा हो सका। स्थानीय लोगों ने भी रतनपुर पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश बताया है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक नीलाकर सेठ, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह तथा आरक्षक आकाश डोंगरे और देवानंद चंद्राकर का भी उल्लेखनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments