इश्क हुआ खत्म, बदले की आग में वायरल कर दिए निजी वीडियो! व्हाट्सएप से छेड़छाड़ कर युवती की इज्जत उछालने वाला गिरफ्तार

 इश्क हुआ खत्म, बदले की आग में वायरल कर दिए निजी वीडियो! व्हाट्सएप से छेड़छाड़ कर युवती की इज्जत उछालने वाला गिरफ्तार



रतनपुर से संतोष सोनी चिट्टू 

सब हेडिंग:

पूर्व परिचित ने निजी फोटो-वीडियो को बनाया हथियार, स्टेटस पर अपलोड कर किया बदनाम, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

बिलासपुर। प्यार खत्म होने के बाद बदले की भावना में एक युवक ने सारी हदें पार कर दीं। युवती के निजी फोटो और वीडियो का दुरुपयोग करते हुए उसने कथित रूप से व्हाट्सएप खाते से छेड़छाड़ की और युवती के ही स्टेटस पर निजी वीडियो व एडिट किए गए फोटो अपलोड कर उन्हें वायरल कर दिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर युवती को जान से मारने की धमकी भी दी।



पीड़िता की शिकायत मिलते ही तोरवा पुलिस हरकत में आई और तकनीकी जांच के जरिए कुछ ही समय में आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस ने ग्राम खैरा निवासी 23 वर्षीय प्रशांत राज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने युवती के साथ बिताए निजी पलों के फोटो और वीडियो अपने पास सुरक्षित रखे थे। बाद में बदनाम करने की नीयत से उनका दुरुपयोग किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77, 351(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(E) और 67(A) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई इस त्वरित कार्रवाई में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है और मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन विवेचना की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments