रतनपुर से संतोष सोनी चिट्टू
रतनपुर/कोटा। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही विकासखंड शिक्षा कार्यालय कोटा की एबीओ (असिस्टेंट ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर) श्रीमती संध्या जायसवाल एवं संकुल प्रभारी सुधांशु तिवारी ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, विद्यालय परिसर की स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया।
उन्होंने शिक्षकों से चर्चा कर नए सत्र की तैयारियों की जानकारी ली तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एबीओ श्रीमती संध्या जायसवाल ने विद्यालयों में नियमित अध्ययन-अध्यापन पर विशेष ध्यान देने की बात कही। वहीं संकुल प्रभारी सुधांशु तिवारी ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने पर जोर दिया।
विद्यालय खुलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों के इस सक्रिय दौरे को शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
0 Comments