रतनपुर में ड्रीम व्यूअर’s क्लासेस का शानदार 10वीं परिणाम, चेयरमैन हरिहर साहू ने दी बधाई

रतनपुर में ड्रीम व्यूअर’s क्लासेस का शानदार 10वीं परिणाम, चेयरमैन हरिहर साहू ने दी बधाई

रतनपुर से संतोष सोनी चिट्टू 

रतनपुर। ड्रीम व्यूअर’s क्लासेस रतनपुर ने इस वर्ष कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। संस्थान के छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।
इस वर्ष अन्या सिंह ने 92% अंक के साथ टॉप किया, जबकि सर्वज्ञ श्रीवास्तव और सपना यादव ने 87% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। प्रांजल कौशिक (85%) और आराध्या अग्रवाल (84%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अन्य प्रमुख परिणाम:
पूजा पटेल (83%), संयम अग्रवाल (81%), पारिधि सिंह (78%), मिश्थी साहू व आयुष जायसवाल (77%), साक्षी कुम्हार (74%), वेदिका जायसवाल (72%), हर्ष सोनी,उत्कर्ष यादव (67%), मानस पांडे व सरिता प्रधान (65%), त्रिप्ती जायसवाल (64%), नैतिक यादव (62.33%) और अनुशा अग्रवाल (61%) रहे।
चेयरमैन हरिहर साहू ने जताई खुशी
संस्थान के चेयरमैन हरिहर साहू ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ड्रीम व्यूअर’s क्लासेस आगे भी इसी तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर छात्रों को बेहतर भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन देता रहेगा।
क्षेत्र में खुशी का माहौल
इस शानदार परिणाम से रतनपुर में खुशी की लहर है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने संस्थान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments