रतनपुर से संतोष सोनी चिट्टू
रतनपुर/कोनी। सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, लेकिन पूरी घटना पुलिस के दो थानों की सीमा विवाद में उलझकर रह गई है। मामला रतनपुर और कोनी थाना क्षेत्र के बीच का है, जिससे परिजनों में नाराज़गी बढ़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शाम लगभग 5:44 बजे पप्पू ढाबा के आसपास हुई। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल विकास दास (25 वर्ष) पिता रूपदास, निवासी मोहतराई को तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर लाया गया।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद परिजन न्याय के लिए भटकते रहे।
जब वे रतनपुर थाना पहुंचे तो उन्हें कोनी थाना भेज दिया गया, वहीं कोनी पुलिस ने भी मामला रतनपुर क्षेत्र का बताकर टाल दिया।
बड़ा सवाल:
गंभीर हादसे में एक युवक की जान चली गई, लेकिन पुलिस अब तक यह तय नहीं कर पाई कि मामला किस थाने में दर्ज होगा?
स्थानीय लोगों ने आरोपी वाहन की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, साथ ही दोनों थानों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।
0 Comments