रतनपुर से संतोष सोनी चिट्टू
रतनपुर (सरवन देवरी)। अवैध रेत खनन की काली करतूत ने एक और मासूम की जिंदगी निगल ली। सरवन देवरी क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन के बीच 14 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
बताया जा रहा है कि नाबालिग बच्चा मजदूरी के लिए रेत निकालने गया था, तभी अचानक रेत का ढेर भरभराकर उसके ऊपर गिर पड़ा। मौके पर ही दबकर उसकी मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
👉 स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध खनन की सूचना कई बार माइनिंग विभाग को दी गई थी, लेकिन हर बार सिर्फ खानापूर्ति वाली कार्रवाई कर मामले को दबा दिया गया। नतीजा—आज एक मासूम की जान चली गई।
👉 गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं:
क्या माइनिंग विभाग की लापरवाही ने ली एक और जान?
आखिर किसके संरक्षण में चल रहा था यह अवैध कारोबार?
क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई या फिर मामला ठंडे बस्ते में जाएगा?
📢 गुस्से में ग्रामीणों ने कहा: “अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो आज यह बच्चा जिंदा होता। प्रशासन की चुप्पी ही इस मौत की असली जिम्मेदार है।”
⚠️ अब देखना होगा कि इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन जागता है या फिर अवैध खनन का यह खेल यूं ही चलता रहेगा और मासूमों की जान यूं ही जाती रहेगी।
(यह खबर क्षेत्र में बढ़ते अवैध खनन और प्रशासनिक उदासीनता पर बड़ा सवाल है)
0 Comments