भाजपा में रोहिणी बैसवाड़े को नई जिम्मेदारी, जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ नियुक्त

भाजपा में रोहिणी बैसवाड़े को नई जिम्मेदारी, जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ नियुक्त

रतनपुर। भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता रोहिणी बैसवाड़े को पार्टी संगठन ने नई जिम्मेदारी सौंपते हुए जिला बिलासपुर ग्रामीण सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है।
रोहिणी बैसवाड़े लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे पूर्व में युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य, एल्डरमैन नगर पालिका परिषद रतनपुर तथा भाजपा मंडल महामंत्री रतनपुर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य बिलासपुर ग्रामीण के रूप में भी सक्रिय हैं।
नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में मोहित जायसवाल (जिलाध्यक्ष), रजनीश सिंह (अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक बिलासपुर संभाग), सुशांत शुक्ला (विधायक बेलतरा), राजा पाण्डेय (अध्यक्ष पाठ्यपुस्तक निगम), भूपेंद्र सावन्नी (अध्यक्ष क्रेड़ा), राकेश चंद्राकर, तिरिथ यादव, जवाला कौशिक, गायनेन्द्र कश्यप, नीतू सिंह, निरंजन सिंह, प्रमोद सिंह, हरिशंकर यादव, राजू मानिकपुरी, दीपेश कहरा, राहुल कश्यप और दिनेश प्रभाकर सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि रोहिणी बैसवाड़े अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से सहकारिता प्रकोष्ठ को मजबूत करेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका 

Post a Comment

0 Comments