रतनपुर। रतनपुर थाना में पुलिस विभाग द्वारा नई व्यवस्था के तहत महिला प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी अंकिता जैन को तीन माह के लिए थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशिक्षण के दौरान वे रतनपुर थाना का कार्यभार संभालते हुए क्षेत्र की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था का संचालन करेंगी।
प्रशिक्षु आईपीएस अंकिता जैन अपने प्रशिक्षण अवधि के दौरान थाना प्रभारी के रूप में अपराध नियंत्रण, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, शिकायतों का निराकरण करना और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का दायित्व निभाएंगी।
पुलिस विभाग के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान आईपीएस अधिकारियों को जमीनी स्तर पर पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कराने के लिए उन्हें थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी जाती है, जिससे वे वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने का अनुभव प्राप्त कर सकें।
स्थानीय लोगों का मानना है कि महिला आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में रतनपुर क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान भी होगा।।
रतनपुर। रतनपुर थाना में पुलिस विभाग द्वारा नई व्यवस्था के तहत महिला प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी अंकिता जैन को तीन माह के लिए थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशिक्षण के दौरान वे रतनपुर थाना का कार्यभार संभालते हुए क्षेत्र की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था का संचालन करेंगी।
प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन अपने प्रशिक्षण अवधि के दौरान थाना प्रभारी के रूप में अपराध नियंत्रण, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, शिकायतों का निराकरण करना और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का दायित्व निभाएंगी।
पुलिस विभाग के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान आईपीएस अधिकारियों को जमीनी स्तर पर पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कराने के लिए उन्हें थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी जाती है, जिससे वे वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने का अनुभव प्राप्त कर सकें।
स्थानीय लोगों का मानना है कि महिला आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में रतनपुर क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान भी होगा।
0 Comments