महिला झपटमारी गैंग के चोरी के सोने का खरीदार गिरफ्तार, 67 ग्राम गलाया हुआ सोना बरामद
रतनपुर से संतोष सोनी चिट्टू
रतनपुर। बसों में महिलाओं द्वारा झपटमारी कर चोरी की गई सोने की चेन एवं मंगलसूत्र खरीदने वाले एक सोनार को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 7 तोला यानी 67 ग्राम गलाया हुआ सोना बरामद किया है।
रतनपुर पुलिस के अनुसार, पूर्व में गिरफ्तार किए गए झपटमारी गैंग के आरोपियों से पूछताछ के दौरान चोरी के सोने के खरीदार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने गौतम पिता राजेन्द्र कुमार दुबे (35 वर्ष), निवासी मोहलाईनभाठा, कटघोरा, जिला कोरबा की तलाश शुरू की।
पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जहां उसने झपटमारी से चोरी किए गए करीब 7 तोला सोना खरीदकर उसे गलाने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही एवं कब्जे से 67 ग्राम गला हुआ सोना बरामद किया गया
।
पुलिस ने आरोपी गौतम दुबे को 21 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
खरीदार तक पहुंची पुलिस की पूछताछ
इस कार्रवाई से साफ है कि रतनपुर पुलिस ने केवल झपटमारी करने वाले आरोपियों तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी, बल्कि चोरी के माल को खपाने वाले खरीदार तक भी पहुंच बनाई। पुलिस की पूछताछ में सामने आई कड़ियों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के माल की बरामदगी की गई।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय एवं प्र.आर. बलदेव सिंह का विशेष योगदान रहा।
CG VOICE EXPRESS NEWS
रतनपुर से संतोष सोनी चिट्टू


0 Comments