बिलासपुर।
रतनपुर से संतोष सोनी चिट्टू
रतनपुर।नववर्ष 2026 के स्वागत को लेकर बिलासपुर पुलिस ने शहर को 31वीं बार ‘क्राइम फ्री सिटी’ बनाने का लक्ष्य तय किया है। नए साल के जश्न को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
एसएसपी रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर जिलेभर में 100 से अधिक होमगार्ड और लगभग 800 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। शहरी और ग्रामीण इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग टीम और डायल-112 के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी।
पुलिस द्वारा इंटरसेप्टर और स्पीड रडार के जरिए तेज रफ्तार वाहनों पर नजर रहेगी, वहीं ड्रोन कैमरों से भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी की जाएगी। 31 दिसंबर की शाम से 1 जनवरी की सुबह तक डैम, रिसॉर्ट और पिकनिक स्थलों पर विशेष पहरा रहेगा।
नए साल के आयोजनों को लेकर पार्टी आयोजकों, रिसॉर्ट और होटल संचालकों को पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। धार्मिक स्थलों के आसपास भी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
कानून उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
हुड़दंग या शांति भंग: BNS धारा 189
जानलेवा स्टंट: MV Act धारा 184
नशे में वाहन चलाना: MV Act धारा 185 (जेल व जुर्माना)
डीजे/ध्वनि प्रदूषण: कोलाहल नियंत्रण अधिनियम
साइलेंसर/ट्रिपल राइडिंग: MV Act के तहत चालानी कार्रवाई
अवैध गतिविधियां: BNS धारा 74/79 के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई
बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे कानून का पालन करें, जिम्मेदारी से जश्न मनाएं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल-112 पर संपर्क करें, ताकि नया साल सुरक्षित और यादगार बन सके।
0 Comments