शराब कोचियों पर बड़ी चोट, 30 लीटर महुआ शराब समेत स्कूटी जप्त
रतनपुर | जिला बिलासपुर
लंबे समय से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार को लेकर उठ रहे सवालों के बीच थाना रतनपुर पुलिस ने आखिरकार सख्त और सराहनीय कार्रवाई करते हुए शराब कोचियों पर बड़ी चोट की है। इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय बाद हुई अच्छी और प्रभावी कार्रवाई बताया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह भापुसे के निर्देश पर जिले में अपराधों और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 18 दिसंबर 2025 को थाना रतनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रानीगांव क्षेत्र में दो शराब कोची स्कूटी में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और होण्डा एक्टिवा स्कूटी में शराब परिवहन कर रहे दो आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया।
👤 गिरफ्तार आरोपी
1. खिलेश्वर कंवर, पिता स्व. रामप्रसाद कंवर, उम्र 19 वर्ष, निवासी सिल्ली, थाना पाली, जिला कोरबा
2. सुनीता मरावी, पति राजेन्द्र मरावी, उम्र 35 वर्ष, निवासी रानीगांव, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से
30 लीटर कच्ची महुआ शराब (अनुमानित कीमत ₹6000)
परिवहन में प्रयुक्त होण्डा एक्टिवा स्कूटी
को जप्त किया।
आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में
प्र.आर. सैय्यद अकबर अली,
आर. आकाश डोंगरे,
धनराज कुंभकार,
देवानंद चन्द्राकर,
मनीष जायसवाल,
म.आर. अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा।
जनता में संतोष
स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि लंबे समय बाद रतनपुर क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ ठोस कार्रवाई देखने को मिली है, जिससे नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा है और कानून-व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जगी है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब, नशा और अपराध के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
0 Comments