रतनपुर से संतोष सोनी
रतनपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी एवं मेमू लोकल ट्रेन के बीच अप्रत्याशित टक्कर की घटना घटित हुई। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, वहीं घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
अनुग्रह राशि की घोषणा
रेल प्रशासन ने दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों के लिए मुआवजा राशि की घोषणा की है—
मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख
गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख
सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख सहायता राशि दी जाएगी।
जांच होगी रेलवे सुरक्षा आयुक्त स्तर पर
इस घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) द्वारा कराई जाएगी, ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाकर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।
जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए रेलवे ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं—
बिलासपुर: 7777857335, 7869953330
चांपा: 8085956528
रायगढ़: 9752485600
पेंड्रा रोड: 8294730162
कोरबा: 7869953330
उसलापुर: 7777857338
रेल प्रशासन ने कहा है कि प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता और समन्वय प्रदान किया जा मालगाड़ी एवं मेमू लोकल के डिरेलमेंट की इस घटना में 11 यात्रियों की मृत्यु एवं 20 यात्री घायल हुए है।
रेल प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिए गए थे तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों में समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
प्रभावित घायल यात्रियों का विवरण इस प्रकार है :-
1. मथुरा भास्कर, स्त्री, आयु 55 वर्ष
2. चौरा भास्कर, पुरुष, आयु 50 वर्ष
3. शत्रुघ्न, पुरुष, आयु 50 वर्ष
4. गीता देबनाथ, स्त्री, आयु 30 वर्ष
5. मेहनिश खान, स्त्री, आयु 19 वर्ष
6. संजू विश्वकर्मा, पुरुष, आयु 35 वर्ष
7. सोनी यादव, स्त्री, आयु 25 वर्ष
8. संतोष हंसराज, पुरुष, आयु 60 वर्ष
9. रश्मि राज, स्त्री, आयु 34
10. ऋषि यादव, आयु 2 वर्ष
11. तुलाराम अग्रवाल, पुरुष, आयु 60 वर्ष
12. अराधना निषाद, स्त्री, आयु 16 वर्ष
13. मोहन शर्मा, पुरुष, आयु 29 वर्ष
14. अंजूला सिंह, स्त्री, आयु 49 वर्ष
15. शांता देवी गौतम, स्त्री, आयु 64 वर्ष
16. प्रीतम कुमार, पुरुष, आयु 18 वर्ष
17. शैलेश चंद्र, पुरुष, आयु 49 वर्ष
18. अशोक कुमार दीक्षित, पुरुष, आयु 54 वर्ष
19. नीरज देवांगन, पुरुष, आयु 53 वर्ष
20. राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष, आयु 60 वर्ष
घटना में घायलों को त्वरित अनुग्रह सहायता राशि के अग्रिम के रूप में ₹50,000/- प्रत्येक की राशि प्रदान की गई है।
वर्तमान में घायलों का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में किया जा रहा है।
रेल प्रशासन द्वारा सभी अस्पतालों से लगातार संपर्क बनाए रखा गया है तथा प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति के लिए चिकित्सा, परिवहन एवं आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया गया है।
वरिष्ठ रेल अधिकारी निरंतर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे है।
0 Comments