रतनपुर: खुटाघाट जंगल में महिला की अधजली लाश मिलने से मचा हड़कंप


 रतनपुर: खुटाघाट जंगल में महिला की अधजली लाश मिलने से मचा हड़कंप 

रतनपुर — रतनपुर थाना क्षेत्र के खुटाघाट जंगल में बुधवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब लकड़ी बीनने गए ग्रामीणों ने एक महिला की अधजली लाश देखी। ग्रामीणों ने पहले आपस में जानकारी साझा की और फिर दोपहर लगभग 2 बजे इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रतनपुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में शव के पास आगजनी के निशान मिले हैं, जिससे यह मामला हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की कोशिश का प्रतीत होता है।
स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना के बाद भय और दहशत का माहौल है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments