अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई
रतनपुर । बिलासपुर, 14 अक्टूबर 2025:
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश और उप संचालक खनिज विभाग के मार्गदर्शन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की गई।
खनिज विभाग की टीम ने जोगीपुर, रतनपुर, कोनी, अशोक नगर, सरकंडा, बिरकोना, निरतु, घुटकू, लमेर और लारिपारा क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
🔹 मुख्य गिरफ्तारी और जप्त वाहन:
- जोगीपुर क्षेत्र: बिना वैध अभिवहन पास के 3 ट्रैक्टर लोड रेत जप्त — वाहन रतनपुर थाना की अभिरक्षा में।
- अशोक नगर क्षेत्र: अवैध खनिज गिट्टी व रेत ले जा रहे 2 ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त।
- बिरकोना क्षेत्र: 1 हाइवा वाहन जप्त — पुलिस थाना सरकंडा और कोनी में रखी गई।
- लमेर क्षेत्र: 5 ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त — कोटा थाना में रखी गई।
खनिज विभाग की तीव्र कार्रवाई से अवैध रेत परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि जारी अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, और कोई भी पकड़ा गया वाहन तुरंत जप्त किया जाएगा।
0 Comments