मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम, मां महामाया मंदिर रतनपुर करेंगे दर्शन



मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम, मां महामाया मंदिर रतनपुर करेंगे दर्शन

रतनपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 30 सितंबर 2025, मंगलवार को रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर में दर्शन करेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे शासकीय निवास सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान करेंगे। इसके पश्चात वे 2:35 बजे अटल नगर नवा रायपुर पहुँचकर मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे। बैठक का आयोजन मंत्रालय महानदी भवन में किया गया है।

शाम 4:40 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से अटल नगर से प्रस्थान कर 5:40 बजे कोरबा जिले के प्रसिद्ध मां भवानी मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर दर्शन उपरांत वे 6:20 बजे वहां से रतनपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री रात 7:45 बजे रतनपुर पहुंचकर मां महामाया देवी के दर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री मां महामाया मंदिर में लगभग आधा घंटा रुकने के बाद 8:20 बजे रतनपुर से रवाना होकर देर रात 10:50 बजे रायपुर लौटेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री को ‘Z प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी रहेंगे।

 विशेष रूप से रतनपुर एवं आसपास के क्षेत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन को लेकर भक्तों और नागरिकों में उत्साह का माहौल है।


Post a Comment

0 Comments