रतनपुर में फिर बजा भ्रष्टाचार का डंका!भगत सिंह वार्ड की नाली निर्माण बना 'भ्रष्टाचार मॉडल'!

रतनपुर में फिर बजा भ्रष्टाचार का डंका!
भगत सिंह वार्ड की नाली निर्माण बना 'भ्रष्टाचार मॉडल'!

रतनपुर नगरपालिका में भ्रष्टाचार का रेला थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछली परिषद हो या वर्तमान, हर कार्यकाल में निर्माण कार्यों को लेकर सवालिया निशान खड़े होते रहे हैं। ताज़ा मामला सामने आया है वार्ड क्रमांक 4, भगत सिंह वार्ड से, जहाँ नाली निर्माण कार्य में घोर लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार की बू आ रही है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि एक पूरी तरह से कार्यशील और अच्छी स्थिति में रही पुरानी नाली को तोड़कर नया निर्माण कार्य शुरू किया गया है। सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह है कि इस निर्माण कार्य के संबंध में वार्ड पार्षद को ही कोई जानकारी नहीं है — न लागत का अनुमान, न सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी और न ही तकनीकी निरीक्षण की व्यवस्था!
📍 निर्माण किसकी निगरानी में?
जवाब चौंकाने वाला है — कोई नहीं!
नगर पालिका का संबंधित इंजीनियर छुट्टी पर है, और ठेकेदार खुद अपने गृह ग्राम बिलासपुर में आराम फरमा रहा है। ऐसे में नाली निर्माण किसके निर्देश पर और किसकी देख-रेख में हो रहा है, यह सवाल अब जनमानस के बीच गूंज रहा है।
📢 वार्डवासियों का फूटा गुस्सा
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नाली निर्माण आधा हो चुका है, लेकिन इससे पहले कि बाकी कार्य पूरा हो, जन आंदोलन की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। लोगों का आरोप है कि यह सब “सिर्फ और सिर्फ कमीशनखोरी का खेल” है।

🧱 सवाल उठते हैं:

क्यों तोड़ी गई थी पुरानी नाली?

क्या किसी तकनीकी सर्वे या निरीक्षण के आधार पर यह कार्य हुआ?

वार्ड पार्षद और पालिका प्रशासन इस पूरे मामले में इतने अनजान क्यों हैं?


💬 एक नागरिक ने कहा:
"नगर पालिका के काम अब ईश्वर भरोसे हैं। ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं, गुणवत्ता नदारद है, और जवाबदेही नाम की कोई चीज़ नहीं बची। अगर प्रशासन नहीं जागा, तो जनता जरूर सड़क पर उतरेगी।"


---

हम स्थानीय प्रशासन और जांच एजेंसियों से मांग करते हैं कि इस निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, और अगर इसमें गड़बड़ी पाई जाती है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।


---
रतनपुर से संतोष सोनी चिट्टू

Post a Comment

0 Comments