रतनपुर से संतोष सोनी चिट्टू
Dr. C. V. Raman University में 10वीं एवं 12वीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जिनमें अधिकांश विद्यार्थी रतनपुर क्षेत्र से शामिल रहे। समारोह में विद्यार्थियों के उत्साह और उपलब्धियों को देखते हुए पूरा परिसर गौरवपूर्ण माहौल में नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति Professor Pradeep Kumar Ghosh, Dr. Arvind Kumar Tiwari एवं सम कुलपति Jayati Chatterjee ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अतिथियों ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और शिक्षा के महत्व को समझाते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सुविधाओं, आधुनिक प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, तकनीकी संसाधनों एवं विभिन्न पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण कर विभिन्न विभागों और व्यवस्थाओं को करीब से देखा। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के वातावरण और सुविधाओं की सराहना की।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं क्षेत्रीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य के प्रति प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी विश्वविद्यालय की इस पहल की प्रशंसा की।
0 Comments