रतनपुर में 11 दिसंबर को किसान समस्या निवारण चौपाल

रतनपुर में 11 दिसंबर को किसान समस्या निवारण चौपाल

विधायक अटल श्रीवास्तव करेंगे किसानों से सीधा संवाद, खरीदी केंद्रों का भी करेंगे निरीक्षण

रतनपुर से संतोष सोनी चिट्टू 

रतनपुर। किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे रतनपुर धान मंडी में किसान समस्या निवारण चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के यशस्वी एवं लोकप्रिय विधायक माननीय अटल श्रीवास्तव स्वयं उपस्थित रहकर किसानों की समस्याओं को सुनेंगे और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।


स्थान – धान उपार्जन केंद्र, रतनपुर मंडी मेला

समय – दोपहर 12 बजे

दिन/दिनांक – गुरुवार, 11 दिसंबर 2025


विधायक का खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कार्यक्रम

किसान चौपाल के साथ ही विधायक श्री अटल श्रीवास्तव धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्थाओं, तौल प्रक्रिया एवं किसानों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार है—

  1. धान खरीदी केंद्र रतनपुर – निरीक्षण व किसानों से मुलाकात
    समय: दोपहर 12:00 बजे

  2. धान खरीदी केंद्र पौड़ी (मो)
    समय: दोपहर 1:00 बजे

  3. धान खरीदी केंद्र चपोरा
    समय: दोपहर 2:00 बजे

  4. धान खरीदी केंद्र बेलगहना
    समय: दोपहर 3:00 बजे


किसानों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह

स्थानीय किसानों में इस चौपाल को लेकर उत्साह है, क्योंकि हर वर्ष खरीदी के दौरान उठने वाली समस्याएँ—जैसे तौल में विलंब, बारदाना उपलब्धता, परिवहन की दिक्कतें और पोर्टल संबंधी परेशानियाँ—इनके समाधान के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
विधायक ने भी आश्वस्त किया है कि किसानों की हर समस्या को प्राथमिकता से सुना जाएगा और मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments