रतनपुर से संतोष सोनी चिट्टू
रतनपुर।
रतनपुर ग्रामीण कांग्रेस में नई नियुक्ति के बाद उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है। संगठन द्वारा महेंद्र गंगोत्री को ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया और पार्टी नेतृत्व के इस फैसले को सराहा।
महेंद्र गंगोत्री लम्बे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर उनकी लगातार सक्रियता और संघर्ष को देखते हुए कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस की पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि वे हर कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने ग्रामीण जनता की आवाज को प्राथमिकता देने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प भी जाहिर किया।
रतनपुर क्षेत्र में इस नियुक्ति के बाद कांग्रेसजनों में विशेष उत्साह एवं हर्ष का माहौल बना हुआ है।
---
CG VOICE EXPRESS NEWS
संतोष सोनी (चिट्टू)
0 Comments